देवरिया, 10 दिसंबर।
मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय ने बताया कि रबी सीजन में किसानों को समय से उचित दर पर यूरिया एवं फास्फेटिक उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। जनपद में उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और नियमित आपूर्ति जारी है।
उर्वरकों का वितरण एवं उपलब्धता
दिसंबर 2025 तक उपलब्ध स्टॉक में से—
डीएपी : 18155 एमटी में से 12928 एमटी वितरित
एनपीके : 14098 एमटी में से 7314 एमटी वितरित
यूरिया : 25639 एमटी में से 13099 एमटी वितरित
वेयरहाउस स्टॉक:
1153 एमटी यूरिया
1498 एमटी डीएपी
770 एमटी एनपीके
सहकारी केन्द्रों पर उपलब्धता:
1295 एमटी यूरिया
979 एमटी डीएपी
859 एमटी एनपीके
निजी विक्रय केन्द्रों पर:
9352 एमटी यूरिया
2722 एमटी डीएपी
3853 एमटी एनपीके
सीडीओ ने स्पष्ट किया कि जनपद में किसी प्रकार की उर्वरक कमी नहीं है और किसानों को पर्याप्त मात्रा में सामग्री मिल रही है।
सीडीओ के निर्देश
सभी सहकारी व निजी विक्रय केन्द्रों पर रेट बोर्ड व स्टॉक बोर्ड प्रतिदिन अपडेट किए जाएं।
दुकान पर फ्लैक्स/बैनर अनिवार्य रूप से लगाया जाए।
कालाबाजारी, ओवररेटिंग एवं टैगिंग रोकने हेतु टीमों द्वारा सघन निगरानी की जा रही है।
किसानों से अपील
किसान आधार कार्ड लेकर ही उर्वरक क्रय केन्द्र पर जाएं।
केवल पीओएस मशीन से खरीदें और पीओएस रसीद के आधार पर ही भुगतान करें।
शिकायत हेतु नियंत्रण कक्ष नंबर:
सहकारिता : 9455470229, 7080258100
जिला कृषि अधिकारी : 8353983231, 7839882441
—
धान खरीद 2025–26 : 107 क्रय केन्द्र सक्रिय
किसानों को उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए जनपद में कुल 107 धान क्रय केन्द्र संचालित हो रहे हैं—
खाद्य विभाग : 28
पीसीएफ : 40
पीसीयू : 35
मंडी समिति : 3
भारतीय खाद्य निगम (FCI) : 1
अब तक 1785 किसानों से 7778.298 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है।
महत्वपूर्ण निर्देश
धान बेचने के लिए fcs.up.gov.in पर पंजीकरण अनिवार्य है।
समर्थन मूल्य : 2369 रुपये प्रति कुंतल
उत्तराई–छनाई मद : 20 रुपये प्रति कुंतल अतिरिक्त भुगतान सीधे खाते में
अंश निर्धारण विवाद पर किसान संबंधित तहसील के एसडीएम से संपर्क करें।
धान खरीद संबंधी शिकायत/संपर्क नंबर:
7839565005, 9452135170