नरौली भीखम उर्फ़ खुखुन्दू (जिला देवरिया, तहसील सलेमपुर, ब्लॉक भलुअनी) के पूर्व ग्राम प्रधान अखिलेश हरिवंश मद्धेशिया एक बार फिर जनता के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाते हुए 2026 के चुनाव की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुट गए हैं।
अखिलेश मद्धेशिया ने कहा कि गांव के समग्र विकास, सुंदरीकरण और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए वे तन–मन–धन से सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका कहना है कि आने वाला समय गांव के विकास का होगा और वे जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी जिम्मेदारी से काम कर रहे हैं।
गांव के लोग भी उनके कार्यों और जनसेवा की भावना को देखते हुए उनसे काफी उम्मीदें लगाए हुए हैं।
देवरिया जिला
संवाददाता – अभिषेक श्रीवास्तव
खबरें आपकी लाइफ से