खबरें आपकी लाइव
कोटेदारों ने जिलाधिकारी को सौंपा पाँच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन
देवरिया, 08 जुलाई 2026। जनपद देवरिया के समस्त उचित दर विक्रेता (कोटेदार) अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आज एकजुट हुए और जिलाधिकारी महोदय को पाँच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से उचित दर विक्रेताओं के कमीशन में वृद्धि, समयबद्ध कमीशन भुगतान, राशन वितरण व्यवस्था में सुधार, वितरण का समय प्रातः 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक निर्धारित किए जाने सहित अन्य लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।
ज्ञापन सौंपने के दौरान कोटेदारों ने कहा कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य पूरी निष्ठा से कर रहे हैं, लेकिन लंबे समय से उनकी विभिन्न समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने प्रशासन से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में उचित दर विक्रेता उपस्थित रहे और संगठन की एकजुटता का परिचय दिया। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि जिलाधिकारी महोदय उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
रिपोर्ट: अखिलेश मिश्र
खबरें आपकी लाइव, देवरिया