📰 खबरें आपकी लाइव
बरईपार गांव के पास झाड़ियों में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
देवरिया।
फुलवरिया–भाटपार रानी रोड स्थित बरईपार गांव के सामने मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सड़क से करीब 200 मीटर दूर झाड़ियों में पोखरे के पास एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला।
मृतक की पहचान मन्नू यादव (20 वर्ष), पुत्र श्री रमेश यादव, निवासी कोठिलवा गांव, थाना बनकटा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मन्नू अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
#DeoriaPolice
#UPPolice
खबरें आपकी लाइव