प्रेस विज्ञप्ति
विश्व हिन्दू महासंघ, जनपद देवरिया
दिनांक : 06/10/2025
स्थान : देवरियाहाल ही में घटित छात्रा से रेप प्रकरण ने संपूर्ण समाज को झकझोर कर रख दिया है। ऐसी अमानवीय एवं घृणित घटनाएं न केवल मानवता के विरुद्ध हैं बल्कि हमारी सामाजिक व्यवस्था और संस्कृति के लिए भी कलंक हैं।
विश्व हिन्दू महासंघ, जनपद देवरिया इस जघन्य कृत्य की कठोर निंदा करता है और मांग करता है कि दोषियों को शीघ्र एवं सख्त से सख्त सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति ऐसी नीच हरकत करने का दुस्साहस न कर सके।
संगठन समस्त अधिवक्ता बंधुओं से विनम्र अपील करता है कि समाज के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए ऐसे जघन्य अपराध के आरोपी की जमानत याचिका किसी भी अधिवक्ता द्वारा कम से कम 3 वर्ष तक न प्रस्तुत की जाए।
यह कदम समाज में एक सशक्त संदेश देगा और अपराध पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।विश्व हिन्दू महासंघ का यह संकल्प है कि ऐसी घटनाओं के खिलाफ जनजागरण चलाकर समाज में सुरक्षा, संस्कार और न्याय की भावना को मजबूत किया जाएगा।
– संजय तिवारी
जिला अध्यक्ष, विश्व हिन्दू महासंघ
जनपद देवरिया