कोटेदारों की समस्याओं के समाधान को लेकर जिला खाद्य विपणन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा
देवरिया।
जनपद देवरिया में कोटेदार संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कोटेदारों की लम्बे समय से लंबित समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि कोटेदार वर्षों से अपने अधिकारों और भुगतान के लिए भटक रहे हैं।
एमडीएम (मिड डे मील) और आंगनबाड़ी केंद्रों हेतु किए गए राशन परिवहन का भाड़ा अब तक नहीं मिला, जिससे कोटेदारों को आर्थिक संकट झेलना पड़ रहा है।
इसके अलावा, पूर्व में दिए गए जूट बोरे का भुगतान, कमीशन व मानदेय में देरी, और ठेकेदारों की मनमानी जैसी समस्याएं अब विकराल रूप ले चुकी हैं।
कोटेदार संघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अखिलेश मिश्र ने कहा कि
> “विभागीय उदासीनता और ठेकेदारों की मिलीभगत से पूरी व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो चुकी है।
राशन समय से नहीं पहुँचता, भीगा और खराब अनाज भेजा जाता है,
और GPS प्रणाली होने के बावजूद वाहनों की कोई वास्तविक निगरानी नहीं होती।”
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विभाग ने समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया,
तो कोटेदार संघ अनिश्चितकालीन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
इस मौके पर कोटेदार संघ के जिला अध्यक्ष विश्वजीत मणि जी ने भी कड़ा बयान देते हुए कहा —
> “कोटेदार जनपद की वितरण प्रणाली की रीढ़ हैं,
लेकिन आज सबसे अधिक शोषण इन्हीं का हो रहा है।
महीनों से भाड़ा और कमीशन लंबित है,
ठेकेदार खुलेआम मनमानी कर रहे हैं और अधिकारी मौन हैं।
यदि शासन-प्रशासन ने अब भी ध्यान नहीं दिया,
तो कोटेदार संघ आंदोलन की राह पर जाएगा।”
संघ ने प्रशासन से मांग की है कि
भाड़ा, जूट बोरे, और मानदेय भुगतान शीघ्र किया जाए,
e-POS सिस्टम की तकनीकी गड़बड़ियाँ दूर की जाएँ,
तथा ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई कर पारदर्शी निगरानी तंत्र लागू किया जाए।
—
📍 प्रतिनिधि – “खबरें आपकी लाइव”, देवरिया