भीटा भरौली ग्राम सभा में आगजनी से राशन विक्रेता रतन कुमार का सब कुछ राख, कोटेदारों ने बढ़ाया मदद का हाथ
भीटा भरौली ग्राम सभा में कल हुए आगजनी की घटना में स्थानीय राशन विक्रेता रतन कुमार का घर एवं सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस दुःखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और संवेदना का माहौल है।
आज मौके पर पहुंचकर ब्लॉक अध्यक्ष धनंजय कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष श्री उदय प्रताप यादव, श्री परशुराम कुशवाहा, श्री पंचानंद तिवारी तथा दुर्गेश कुमार ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।
नेताओं ने आश्वासन दिया कि रतन कुमार की दुकान के लिए आवश्यक कांटा और मशीन जल्द ही उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसके लिए डिविजनल मैनेजर से बात हो चुकी है।
इस मौके पर विश्वजीत मणि और अखिलेश मिश्र ने सभी कोटेदार भाइयों से अपील की कि वे एकजुट होकर रतन कुमार की मदद करें और उनके फोन-पे नंबर पर आर्थिक सहयोग भेजें। उन्होंने कहा कि –
“रतन कुमार हमारा अपना परिवार का सदस्य है। इस मुश्किल घड़ी में हम सबका फर्ज है कि हम कंधे से कंधा मिलाकर उसके साथ खड़े हों।”
इस अपील के बाद क्षेत्र के कोटेदारों द्वारा मदद की पहल भी शुरू कर दी गई है।