#खबरें_आपकी_लाइव
देवरिया तहसील में अधिवक्ताओं की 10 सूत्री मांगें मानी गईं, लगभग एक माह से चल रही हड़ताल समाप्त
देवरिया। लगभग एक माह से अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत अधिवक्ताओं की हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गई। बार एसोसिएशन व प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हुई वार्ता में सभी प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बाद अधिवक्ताओं ने कामकाज शुरू करने का निर्णय लिया।
हड़ताल के कारण तहसील न्यायालय में वाद–विवाद की कार्यवाही लगभग ठप पड़ी थी, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब हड़ताल समाप्त होने से मुकदमों की सुनवाई और अन्य न्यायिक कार्य फिर से पटरी पर लौटने की उम्मीद है।
बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ने लिखित आश्वासन दिया है कि 10 सूत्री मांगों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। मांगों में अधिवक्ताओं के लिए बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा
हड़ताल खत्म होने की सूचना मिलते ही न्यायालय परिसर में राहत का माहौल देखा गया। अधिवक्ताओं ने विश्वास जताया कि समझौते के अनुसार जल्द ही मांगों पर ठोस कार्रवाई होगी।