📢 कोटेदार साथियों की मांग – देवरिया से
माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने एवं उन्हें स्मार्टफोन देने की घोषणा की है।
👉 उसी तर्ज पर कोटेदार साथियों की प्रमुख मांगें:
1️⃣ कोटेदारों के मानदेय/कमीशन में वृद्धि की जाए।
2️⃣ कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाने हेतु स्मार्टफोन/तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जाए।
3️⃣ अनुचित निलंबन व उत्पीड़न पर रोक लगाने हेतु स्पष्ट व्यवस्था बनाई जाए।
4️⃣ कोटेदारों को सामाजिक सुरक्षा, बीमा एवं पेंशन योजनाओं से जोड़ा जाए।
✊ हम सब कोटेदार साथी एकजुट हैं और अपनी आवाज़ उचित मंच तक पहुँचाएँगे।
— ✍️ आदरणीय जिला अध्यक्ष
विश्वजीत मणि जी
कोटेदार संघ, देवरिया
#Kotedar #UttarPradesh #CmYogi #Deoria