
देवरिया-
पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री दीपक शुक्ल के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बरियारपुर पुलिस द्वारा दिनांक 19.08.2025 को संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बाराडीह पुलिया के पास से एक पिकअप संख्या UP 57T 7233 से बिहार ले जायी जा रही कुल 07 राशि गोवंशीय पशुओं के साथ 02 अभियुक्तों क्रमशः1. सतेन्द्र यादव पुत्र रामअवतार यादव ग्राम मुसैला थाना खुखुन्दु जनपद देवरिया व 2. प्रदीप यादव पुत्र रामप्रवेश यादव ग्राम बंगरा समरगंज थाना खामपार जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया । बरामद पिकअप वाहन व 07 राशि गोवंशीय पशुओं को कब्जे में लेते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-261/2025 धारा 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनयम का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी।