उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के पथरदेवा नगर पंचायत द्वारा महुआरी में खेल मैदान की जमीन पर एक मकान बनवाने का मामला प्रकाश में आया है इसकी नींव बनकर तैयार हो चुकी है जब इसकी जानकारी यहां के लोगों को हुई तो वे इसका विरोध करने लगे यही नही महिलाओं द्वारा धरना दिया गया इसकी शिकायत राज कपूर शर्मा पूर्व प्रधान और ओम प्रकाश मद्देशिया समेत इलाके के कई लोगों ने डीएम दिव्या मित्तल से मिलकर की है आई जी आर एस पोर्टल पर भी इसकी शिकायत हुई।इस मामले में ई ओ हिमांशु सिंह का कहना है कि यह मामला संज्ञान में आया गई इसको श्रम दान घोषित किया जाएगा।