बरीपुर हनुमान मंदिर

देवरिया- उत्तर प्रदेश।
बरीपुर हनुमान मंदिर (देवरिया, उत्तर प्रदेश) ग्राम बरीपुर में स्थित है। यह स्थान स्थानीय लोगों की गहरी आस्था का केंद्र है। यह 400 साल पुराना मंदिर है।
ऐ सिद्धपीठ मंदिर माना जाता है – मान्यता है कि यहाँ स्थापित हनुमान जी की मूर्ति कोई व्यापारी लेकर जा रहा था। यहां ठाकुर जी की मंदिर था। शाम को यहां पर रुका सुबह बैलगाड़ी लेकर जना चाहता था। मगर वो बैलगाड़ी टस से मस नहीं हो रही थी बहुत प्रयास किया मगर बैलगाड़ी और हनुमान जी की जो मूर्ति उसमें थी व नहीं जा पा रहा था ।वहां पर जो साधु संत थे उन्होंने कहा की हनुमान जी की मूर्ति यही पर स्थापित कर दिजिए। फिर संतो ने विधि विधान से हनुमान जी की मूर्ति को वहां पर स्थापित किये।
लोगे विश्वास करते हैं कि जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से यहाँ आकर प्रार्थना करता है, उसकी मनोकामना हनुमान जी अवश्य पूरी करते हैं।
यहा ऐ भी मान्यता है कि यहाँ दर्शन व पूजा करने से व्यक्ति पर लगी नकारात्मक शक्तियों और बाधाओं का नाश होता है।
संकटमोचन हनुमान – कहा जाता है कि बरीपुर मंदिर। जो भी मंगलवार और शनिवार को श्रद्धा से हनुमान जी का पूजन करता है, उसके जीवन के बड़े संकट दूर हो जाते हैं।
स्थानीय लोककथाएँ – गाँव के बुजुर्गों के अनुसार, प्राचीन समय में यहाँ किसी साधु को हनुमान जी ने प्रत्यक्ष दर्शन दिए थे और तभी से यह स्थान चमत्कारी माना जाता है।
विशेषकर हनुमान जयंती, रामनवमी और सावन के महीने में यहाँ बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुँचते हैं।