जिलाधिकारी महोदय द्वारा मेडिकल कॉलेज देवरिया का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। आपने आते ही यह स्पष्ट कर दिया कि प्रशासनिक सेवा का वास्तविक उद्देश्य जनहित एवं व्यवस्था की सतत निगरानी है।
देवरिया में पिछले दो वर्षों के बाद ऐसी सक्रियता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की तस्वीरें देखने को मिल रही हैं, जो वास्तव में सराहनीय है। एक जिलाधिकारी का मूल दायित्व यही होता है कि वह जनहित में सभी विभागों, विशेषकर स्वास्थ्य सेवाओं पर सतत निगरानी बनाए रखे तथा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाए।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आप आगे भी इसी तरह सक्रिय रहकर जनसेवा के कार्यों को नई गति देंगे और जनपद देवरिया को विकास एवं सुशासन की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
खबरें आपकी लाइव की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।
#Deoria #DMDeoria #MedicalCollegeDeoria #HealthCare #GoodGovernance #JanSeva #PositiveChange