खबरें आपकी लाइव | बरहज से शानदार खबर
बरहज। बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि विश्व हिन्दू महासंघ के तत्वावधान में दिनांक 19 फरवरी 2026 (रविवार) को प्रातः 10:30 बजे पुरानी संगत पीठ परिसर, बरहज में नगर इकाई का गठन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मंडल प्रभारी बृजेश तिवारी, जिला अध्यक्ष संजय तिवारी, जिला उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी, जिला महामंत्री गुड्डू पहलवान, जिला कोषाध्यक्ष अमित कुमार सिंह सहित बीरबल चौहान, संजय शर्मा, महेश मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संयोजन महन्त परमेश्वर दास द्वारा किया गया। इस अवसर पर हरेंद्र विश्वकर्मा, राधाकांत पांडे, विश्राम मणि, प्रदीप सोनकर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष संजय तिवारी का बयान (बाइट):
“संगठन को मजबूत करने और समाज हित में कार्य करने के उद्देश्य से नगर इकाई का गठन किया गया है। सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे संगठन की नीतियों के अनुरूप सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।”
नगर इकाई के घोषित पदाधिकारी इस प्रकार हैं—
अमित शर्मा (नगर संयोजक), अमित वर्मा (नगर अध्यक्ष), बृजेश गौड़, ओंकार कुशवाहा, सूरज गुप्ता, अनिकेत गौड़, उमेश गुप्ता, राजन कुमार वर्मा, अंजनी कुमार पांडे, धर्मेंद्र जायसवाल, राजेश बरनवाल, राजकुमार बरनवाल, गुड्डू गुप्ता, अमित कुमार पांडे, गणेश मद्धेशिया, राजेश जायसवाल, दीपक जायसवाल, अमित केडिया आदि।
अंत में सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।