📰 खबरें आपकी लाइव – देवरिया
विश्व हिन्दू महासंघ, जनपद देवरिया की पहल — “#वंदे_मातरम्_चौक” नामकरण की मांग
विश्व हिन्दू महासंघ, जनपद देवरिया द्वारा राष्ट्रभक्ति को समर्पित एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जनपद के प्रमुख स्थल पुरवा चौराहा का नाम “वंदे मातरम् चौक” रखने की मांग उठाई गई है।
यह प्रस्ताव संगठन के जिला अध्यक्ष श्री संजय तिवारी जी के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री Yogi Adityanath को संबोधित आवेदन के माध्यम से नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती अलका सिंह जी द्वारा प्रेषित किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि “वंदे मातरम्” केवल एक उद्घोष नहीं, बल्कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा एवं राष्ट्रभक्ति का अमर प्रतीक है। इसने देश के वीर सपूतों में अदम्य साहस और बलिदान की भावना जागृत की थी, और आज भी यह हर भारतीय के हृदय में राष्ट्रप्रेम, एकता एवं समर्पण की भावना को सुदृढ़ करता है।
संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि “वंदे मातरम् चौक” का नामकरण जनमानस में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त करेगा तथा नई पीढ़ी को देश के महान बलिदानों से प्रेरणा प्राप्त होगी।
साथ ही, प्रस्तावित स्थल को शहीदों के चित्र, तिरंगा ध्वज, भारत माता के चित्र एवं “वंदे मातरम्” गीत की पट्टिका से सुसज्जित करने का भी संकल्प लिया गया है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से —
पूर्व राज्य मंत्री श्री नीरज शाही जी,
मंडल प्रभारी गोरखपुर श्री बृजेश कुमार तिवारी जी,
जिलामंत्री अखिलेश मिश्र,
जिला मंत्री श्री गिरिजेश तिवारी जी,
व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्री संदीप विश्वकर्मा जी,
जिला उपाध्यक्ष श्री अशोक यादव जी,
जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री विश्वजीत मणि त्रिपाठी जी,
जिला मीडिया प्रभारी श्री पुण्यप्रकाश पाण्डेय जी,
कोषाध्यक्ष श्री अमित कुमार सिंह जी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अंत में, विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारियों ने प्रशासन से इस प्रस्ताव पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा व्यक्त की है।