सोनुघाट चौराहे पर सड़क हादसा, घायल हुई महिला
आज सुबह सोनुघाट चौराहे पर एक ट्रक (नंबर UP52 BT 7741) से सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला की पहचान मुन्नी देवी के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों ने तुरंत मुन्नी देवी को सड़क से हटाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि सोनुघाट चौराहे पर भारी वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएँ होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से इस चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने और हादसों पर अंकुश लगाने की मांग की है।