- देवरिया में धर्म परिवर्तन कराने का विरोध, समाज में बढ़ी चिंता
देवरिया,
हाल ही में देवरिया जिले के S S मॉल रामलीला मैदान देवरिया में कुछ व्यक्तियों द्वारा धर्म परिवर्तन कराने की गतिविधियां चल रही हैं, जिससे समाज में भारी चिंता का माहौल उत्पन्न हो गया है। विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे प्रयास धार्मिक सौहार्द्र व सामाजिक समरसता के लिए खतरा बन सकते हैं।
स्थानीय समाजसेवियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस पर कड़ा विरोध व्यक्त करते हुए कहा कि यह देश के संविधान में निहित धर्म स्वतंत्रता का दुरुपयोग है। उनका कहना है कि धर्म परिवर्तन के नाम पर आर्थिक लालच और मानसिक दबाव बनाकर कमजोर वर्ग को भ्रमित किया जा रहा है।
विश्व हिन्दू महासंघ के जिला अध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा, “हम सामाजिक शांति के पक्षधर हैं, लेकिन जब किसी की आस्था और परंपरा के साथ छेड़छाड़ की जाती है तो हम चुप नहीं बैठ सकते। हमें तत्काल प्रशासनिक कार्रवाई की आवश्यकता है ताकि इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।”
स्थानीय प्रशासन ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस एवं अन्य अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि समाज में शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
ख़बरें आपकी लाइव।